Adityapur News: खाटू धाम से आए पावन निशान के साथ कल निकलेगा शोभायात्रा
आदित्यपुर, नवम्बर 18 -- Adityapur News: चांडिल। 19 नवंबर से शुरू हो रहे 30 वें श्री श्याम जन्म महोत्सव ऐतिहासिक होगा। भजन संध्या में हरियाणा के फतेहाबाद से प्रसिद्ध भजन गायिका मोना मेहता, कानपुर से अभिषेक शुक्ला तथा भजन गायिका खुशी शर्मा भजनों की अमृतवर्षा करेंगे। वहीं, दिल्ली से आने वाली नृत्य-नाटिका टीम की विशेष प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण होगा। यह बातें श्री श्याम कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने श्री श्याम मंदिर में आयोजित बैठक में कहा। संजय चौधरी ने कहा कि जन्मोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए चौधरी बागान में भव्य एवं आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। खाटू धाम से पहली बार लाए गए पावन निशान के साथ 19 नवंबर को गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाला जाएगा। बैठक में कार्यक्रम प्रभारी कुसुम खेतान, संयोजक संजय शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.