Adityapur News: खरकई नदी की पूजा कर लगाये 25 पौधे
आदित्यपुर, जुलाई 27 -- Adityapur News: आदित्यपुर। अखिल भारतीय धोबी महासंघ की ओर सोमवार को जयप्रकाश उद्यान में नदी एवं हरि-हरि पूजा का आयोजन किया गया। सबसे पहले खरकई नदी की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 25 पौधे लगाए गए। महासंघ की संरक्षिका शारदा देवी और महासचिव दुर्गाराम बैठा ने बताया कि यह प्रकृति की पूजा है, जिसका उद्देश्य बलि प्रथा जैसे अंधविश्वासों से समाज को दूर कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में प्रकृति की मुख्य धारा नदियों की अविरलता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। मौके पर हरिनंदन रजक, गोपाल रजक, उपेंद्र रजक, कविचंद, सुरेंद्र, अरुण चौधरी, बिनोद रजक, रविनंदन, राजू रजक, बंटी रजक, विजय रजक, मनोज, सुरेश रजक, मदन, कमता, बबलू रजक, विरेंद्र रजक, लक्ष्मी देवी, पूनम देवी, रश्मि रजक, रीना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.