Adityapur News: खरकई खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर, प्रशासन अलर्ट
आदित्यपुर, जुलाई 29 -- Adityapur News: आदित्यपुर। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण खरकई नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। मंगलवार को शाम 4 बजे जारी फ्लड सेल, चांडिल कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार खरकई नदी का जलस्तर 129.15 मीटर दर्ज किया गया, जबकि इसका खतरे का निशान 129.00 मीटर है। यानी नदी खतरे के निशान से 0.15 मीटर (15 सेंटीमीटर) ऊपर बह रही है। रिपोर्ट में नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि (राइजिंग) होने की बात भी कही गई है। वहीं, सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। आमबागान (मानगो) पुल के समीप इसका जलस्तर 118.74 मीटर दर्ज किया गया है, जो अभी खतरे के निशान 121.50 मीटर से नीचे है, लेकिन इसमें भी लगातार वृद्धि हो रही है।फ्लड यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर में स्थिर गंगा, बढ़ियारपुर-कल्याणपुर में जलस्तर बढ़ा सेल की ओर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.