Adityapur News: खनन विभाग ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे दो ट्रक किया जब्त
आदित्यपुर, सितम्बर 5 -- Adityapur News: चांडिल। खनन निरीक्षक आदर्श गुप्ता के नेतृत्व में खनन विभाग ने शुक्रवार की तड़के सुबह 4 बजे से लेकर 6 बजे तक चौका और कपाली क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान टीम ने कपाली एवं चौका क्षेत्र में दो आईसर अवैध बालू लदा दो आईसर ट्रक को पड़कर चौका थाना एवं कपाली ओपी को सुपुर्द कर दिया। इधर, खनन टीम को देखकर वाहन चालक भागने में सफल रहा। खनन इंस्पेक्टर ने बताया कि खनिज के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ छापेमारी लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.