आदित्यपुर, अगस्त 11 -- Adityapur News: गम्हरिया। गम्हरिया थाना पुलिस ने रविवार की शाम अरका जैन विश्वविद्यालय जाने वाली सड़क पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सालडीह गांव से करीब एक किलोमीटर आगे केपीएस - मोहनपुर सड़क पर जंगल क्षेत्र में दो युवक बाइक से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर काला रंग की बिना नंबर प्लेट वाली पल्सर बाइक सवार दोनों युवकों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान कलीम खान (20) के पास से 9 ग्राम तथा प्रदीप महतो (25) के पास से 3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: ड्रग्स स्क्वायड और पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस ...