Adityapur News: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 27 को कांग्रेस का धरना
आदित्यपुर, अगस्त 26 -- Adityapur News: आदित्यपुर। केंद्र सरकार की नीतियों, महंगाई और विभिन्न मुद्दों के विरोध में 27 अगस्त को सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला समाहरणालय परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरना सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना आयोजित किया जा रहा है। सरायकेला में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। धरने में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन समेत केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा। यह भी पढ़ें- केंद्र की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सरायकेला में कांग्रेस का धरना-प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.