आदित्यपुर, जुलाई 20 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आरआइटी पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के आभूषणों के साथ चोरी के मामले में पूर्व में जेल जा चुका इंदर लोहार उर्फ गुड्डू को धर दबोचा। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रविकांत पराशर ने बताया कि शनिवार को आरआइटी कोऑपरेटिव सोसायटी के चंदन कुमार की शिकायत पर कांड दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया गया। जांच के दौरान बंतानगर के इंदर लोहार उर्फ गुड्डा (23) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी के सामान बरामद किये गये। जिनमें एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की चेन व एक जोड़ी चांदी की पायल शामिल है। यह भी पढ़ें- Purnia News: थाना सिरिस्ता का शीशा तोड़कर कस्टडी से फरार चोरी का आरोपी आठ घंटे में गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी चोरी का मामला दर्ज हुआ था। बता दे...