आदित्यपुर, अगस्त 14 -- Adityapur News: चांडिल,संवाददाता। कुकड़ू प्रखंड के सापारूम में एक जंगली हाथी ने बुधवार की देर रात एक आंगनबाड़ी केंद्र और अपमान तंतुबाई के घर को ढाह दिया। इसके अलावा हाथी ने ईचागढ़ के कुदा गांव में वरुण महतो के घर को तोड़ दिया। इसके अलावा हाथी ने खेत में लगे धान रोपणी को भी नुकसान पहुंचाया। हाथी के उत्पात के बीच सापारुम गांव के लोग डर के साए में रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...