Adityapur News: कुकड़ू में तीन पंचायत सचिवों को मिली जिम्मेवारी
आदित्यपुर, जुलाई 31 -- Adityapur News: चांडिल। कुकड़ू प्रखंड के पंचायतों में नव पदस्थापित पंचायत सचिवों एवं एक जनसेवक का पुनपर्दस्थापन किया गया है। बीडीओ राजश्री ललिता बाखला की ओर से जारी आदेश के अनुसार, चार कर्मियों को नई पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश के अनुसार रूपा कुमारी को तिरुलडीह एवं बेरासीसिरुम, नानकी बोयपाई को लेटेमदा एवं ईचाडीह तथा कुमारी रेशमी को जानुम एवं कुकड़ू पंचायत का सचिव नियुक्त किया गया है। जनसेवक धनराज महतो को चौड़ा, पारगामा एवं ओड़िया पंचायतों का प्रभार दिया गया है। बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने सभी संबंधित कर्मियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। साथ ही मनरेगा, 15वें वित्त आयोग सहित अन्य विकास योजनाओं से जुड़े अभिलेख, रजिस्टर, पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.