आदित्यपुर, सितम्बर 10 -- Adityapur News: चांडिल। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पांडरा गांव में सोमवार को वज्रपात से दो महिलाओं की मौत तथा तीन महिलाओं के झुलसने की घटना के बाद बुधवार को विधायक सविता महतो पांडरा गांव पहुंची। उन्होंने वज्रपात से मरने वाली दोनों महिलाओं के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया तथा मृतका मुक्ता महतो और सोनामनी महतो के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक ने वज्रपात मारे गए मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि जल्द उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं, वज्रपात में घायल लोगों के बेहतर इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, कित्तीवास महतो, हरेकृष्ण महतो, निरंजन मह...