Adityapur News: कुकड़ू: सपादा गांव में कीचड़युक्त सड़क लोगों के लिए बनी मुसीबत
आदित्यपुर, जुलाई 29 -- Adityapur News: चांडिल। कुकड़ू प्रखंड के सपादा गांव में कीचड़युक्त कच्ची सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। कच्ची सड़क होने के कारण बारिश में यह सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। जिस कारण इस सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। ड़ेढ़े एवं हेरेमुली समेत कई गांव के लोग एवं स्कूली बच्चे इसी कच्ची सड़क से होकर कुकड़ू प्रखंड कार्यालय एवं तिरुलडीह स्टेशन जाते है। सड़क पर करीब एक हजार फीट सड़क कीचड़ से सने हुए है। जिसपर चलना जोखिम भरा हो गया है। कई राहगीर इस सड़क पर दुर्घटना का शिकार हुए है।झारखंड बनने के 25 वर्ष बाद भी सड़क का कीचड़नुमा रहना क्षेत्र के विकास को बयां कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.