Adityapur News: काली पूजा के नाम पर सब्जी दुकानदारों से जबरन चंदा वसूली, विरोध पर गाली गलौज और धमकी
आदित्यपुर, नवम्बर 3 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना के ठीक बगल स्थित सब्जी बाजार में मंगलवार की सुबह काली पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने बाजार में फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले दुकानदारों से जबरन 200-200 रुपये की मांग की। विरोध करने या कम पैसे देने पर दुकानदारों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने दुकानों में रखी सब्जियों को लात मारकर बिखेर दिया और दुकानदारों को दुकान हटाने की धमकी भी दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटू साव नामक युवक अपने पांच-सात साथियों के साथ मंगलवार सुबह सब्जी बाजार पहुंचा था। इसके बाद सभी ने काली पूजा के नाम पर दुकानदारों से चंदा वसूलना शुरू कर दिया। जो दुकानदार उनकी मांग के मुताबिक पैसे नहीं दे रहे थे, उनके साथ अभद्र व्यवहार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.