Adityapur News: कामगारों के बीच रेनकोट, छाते और मिठाई का वितरण
आदित्यपुर, अगस्त 24 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आकाशवाणी चौक पर इंटक महिला झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भारती सिंह के नेतृत्व में रविवार को करीब 50 कामगारों के बीच रेनकोट, छाते और मिठाई के पैकेट का वितरण किया गया। इस दौरान 30 रेनकोट और 20 छाते बांटे गए। मौके पर कामगारों को श्रम कानूनों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। भारती सिंह ने कहा कि श्रमिकों को अपने अधिकारों और श्रम कानूनों की जानकारी होना जरूरी है, ताकि वे किसी भी तरह के शोषण के खिलाफ आवाज उठा सकें। कार्यक्रम में इंटक के कोल्हान प्रभारी राणा सिंह, जिला अध्यक्ष केपी तिवारी, ऑल इंडिया महिला सचिव शिखा चौधरी, संगठन सचिव उषा सिंह, कोषाध्यक्ष रिंकू रॉय, प्रदेश सचिव मधुबाला समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.