आदित्यपुर, अक्टूबर 12 -- Adityapur News: कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंड्राबेड़ा गांव जाने वाली सड़क पर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उक्त घटना में युवक के पैर में गंभीर चोटें आई है। बताया गया है कि शांतिनगर निवासी युवक बाइक से फुटबाल मैच देखने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार द्वारा ठोकर मार दी गई। घटना के बाद मौके पर जुटे राहगीरों ने घायल व्यक्ति की मदद की और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कांड्रा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया है। पुलिस फरार बाइक सवार की पहचान में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...