आदित्यपुर, अगस्त 11 -- Adityapur News: गम्हरिया। कांड्रा थाना क्षेत्र के घुटबेड़ा गांव में सोमवार को पेड़ की बड़ी डाल गिरने से रमेश मंडल का घर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घर की मिट्टी की दीवार और एस्वेस्टस की छत को नुकसान पहुंचा है। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर ही मौजूद थे। किंतु, संयोगवश किसी को चोट नहीं आई। उक्त घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए इसकी सूचना स्थानीय मुखिया पियो हांसदा को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचीं मुखिया ने घटना की जानकारी पीड़ित परिवार से लेकर गम्हरिया के अंचलाधिकारी से बातचीत कर नुकसान की जानकारी दी। मुखिया ने पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...