Adityapur News: कांड्रा कॉलोनी में विपदातारिणी से मांगी सुख-समृद्धि की आशीष
आदित्यपुर, जुलाई 22 -- Adityapur News: गम्हरिया। कांड्रा कॉलोनी में मां विपदातारिणी पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस पूजा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां के दरबार में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल पूजा में शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। पूजा का अनुष्ठान पंडित साधन मुखर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। चंदन कुमार दे एवं राखी दे ने बताया कि मां विपदातारिणी की पूजा लोगों की अटूट आस्था का केंद्र है। श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर मां की प्रतिमा अर्पित करते हैं। मंगलवार सुबह पूजा शुरू हुई, जबकि बुधवार दोपहर एक बजे श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग का वितरण होगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मां विपदतारिणी पूजा में उमड़ी आस्था, महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.