आदित्यपुर, नवम्बर 10 -- Adityapur News: गम्हरिया।कांड्रा स्थित आनन्द मार्ग आश्रम में दीपावली उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात संगीत में 'दीपावली सजायेछि प्रभु तोमारे करिते वरण' गीत प्रस्तुत किया गया। इसके भावार्थ के माध्यम से हृदय में भक्ति का प्रकाश जगाकर प्रभु का स्वागत करने का संदेश दिया गया। इसके बाद बाबा नाम केवलम संकीर्तन हुआ। आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के सरायकेला-खरसावां भुक्ति प्रधान गोपाल बर्मन ने दीपावली के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रीकृष्ण और सत्यभामा द्वारा नरकासुर वध की पौराणिक कथा सुनाई। साथ ही भगवान महावीर के निर्वाण प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Chatra News: मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां काली की हुई विधिवत पूजा- अर्चना उन्होंने ...