Adityapur News: कलश शिवकाली मंदिर के पुजारी और मंदिर कमेटी ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
आदित्यपुर, जुलाई 3 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-17 अंतर्गत हरिओम नगर शिवकाली मंदिर के पुजारी पंडित चंद्रभान पांडेय ने पूजा कमेटी पर मंदिर परिसर स्थित उनके निवास कमरे की दीवार तोड़ कर सामान गायब करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पंडित ने आदित्यपुर थाने में शिकायत भी की है। पुजारी ने कहा कि 16 वर्षों से वह इस मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहा है। बीते 29 जून को वह बहन की शादी में गया हुआ था। इसी क्रम में मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कैलाश पाठक और रामजतन चौधरी ने उनके आवासीय कमरे का दीवार तोड़कर सामान गायब कर दिया। जब इसका विरोध उनके भाई के द्वारा किया गया तो धमकी दी गई। पुजारी ने पुलिस को बताया कि उनके कमरे से मां काली का आभूषण, गैस सिलेंडर, वेदशास्त्र की पुस्तकें और कुछ नगद आदि गायब कर दिया गया है。
पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.