Adityapur News: कपाली : चार सड़क योजनाओं की मिली प्रशासनिक स्वीकृति, टेंडर निकला
आदित्यपुर, जुलाई 4 -- Adityapur News: चांडिल। कपाली नगर परिषद क्षेत्र की छह सड़क निर्माण योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ ही इनका टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से हजारों लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और विभिन्न वार्डों में वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का समाधान होगा। स्वीकृत योजनाओं में वार्ड संख्या-14 मे 1800 फीट पीसीसी सड़क निर्माण, वार्ड संख्या-1 में 2200 फीट पीसीसी सड़क निर्माण, वार्ड संख्या-16 में लगभग एक किलोमीटर ब्लैकटॉप सड़क निर्माण, वार्ड संख्या-15 मे 1500 फीट पीसीसी सड़क निर्माण तथा वार्ड संख्या-13 में 1500 फीट पीसीसी सड़क निर्माण शामिल है। यह जानकारी विधायक सविता महतो के आप्त सचिव झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.