Adityapur News: कपारो इंजीनियरिंग कंपनी में मांगों को लेकर कामगारों का प्रदर्शन
आदित्यपुर, सितम्बर 1 -- Adityapur News: गम्हरिया। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर स्थित कपारो इंजीनियरिंग इंडिया कंपनी के प्लांट 2 में घायल कामगार प्रदीप दास को क्षतिपूर्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर कामगारों ने झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भुगलू सोरेन के नेतृत्व में सोमवार को कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्वाह्न करीब छह बजे से अपराह्न तीन बजे तक प्लांट में कामकाज ठप रहा। जिलाध्यक्ष भुगलू सोरेन ने बताया कि कुछ माह पूर्व प्रदीप दास नामक मजदूर काम के दौरान घायल हो गये थे। इसकी जानकारी मिलने पर झामुमो युवा मोर्चा की ओर से घायल को क्षतिपूर्ति दिलाने समेत मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर कंपनी गेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि कंपनी प्रबंधन मजदूरों की वेतन एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित मांगों पर लंबे समय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.