आदित्यपुर, जुलाई 20 -- Adityapur News: चांडिल। कटिया पुनर्वास स्थल में कटिया पुनर्वास विस्थापित सोलह आना सार्वजनिक समिति के बैनर तले विस्थापितों की बैठक जगन्नाथ किस्कू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विस्थापितों ने कहा कि कटिया पुनर्वास स्थल में अवैध तरीके से गैर विस्थापितों को बसाया जा रहा है तथा विस्थापितों के प्लॉट का फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे बेचा जा रहा है। यह जारी रहा तो विस्थापित अपने ही जमीन से बेदखल हो जाएंगे। विस्थापितों ने कहा कि विस्थापितों के हक और अधिकार की लड़ाई में स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि सहयोग नहीं कर रहे है। उन्होंने प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई करने की मांग की। जगन्नाथ किस्कू ने कहा कि गैर विस्थापितों के द्वारा विस्थापितों के जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। जमीन दलाल पुनर्वास स...