आदित्यपुर, नवम्बर 3 -- प्रस्तावित कचरा प्लांट पर विशेष वार्ड सभा Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या नौ में प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को लेकर 3 नवंबर को विशेष वार्ड सभा बुलाई गई है। सभा का आयोजन सीतारामपुर स्थित न्यू फिल्टर प्लांट फुटबॉल मैदान में किया जाएगा। सोमवार को मीरुडीह स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में वार्ड पार्षद दुर्गा चरण बेसरा ने बताया कि प्रस्तावित कचरा प्लांट को लेकर मीरुडीह सहित आसपास के ग्रामीणों में भारी असंतोष है। बीते 28 अक्टूबर को भी ग्रामीणों ने इसके खिलाफ विरोध जताया था। उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष वार्ड सभा आयोजित की जा रही है। इसमें ग्रामीण अपनी लिखित और मौखिक आपत्तियां एवं सुझाव रख सकेंगे। सभी को संकलित कर राज्...