Adityapur News: कंपनी में दुर्घटना में घायल वेल्डर की मौत, केस
आदित्यपुर, अक्टूबर 30 -- Adityapur News: गम्हरिया। टाटा - कांड्रा मार्ग पर स्थित उत्कल ऑटोमोबाइल कंपनी में मंगलवार को काम करने के दौरान घायल कपाली के अंसार नगर निवासी मजदूर इरशाद आलम (28) मजदूर की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक पेशे से वेल्डर था और कंपनी में विगत दो माह से काम करता था। परिजनों के बयान पर केस दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम वह कंपनी के अंदर काम कर रहा था। इसी दौरान बड़े वाहन में लोड सामान में से एक भारी पाइप उसके सिर पर गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार शाम उसकी मौत हो गई। मृतक सात भाइयों में छठे नंबर पर था। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.