आदित्यपुर, जुलाई 7 -- Adityapur News: गम्हरिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टाटा-कांड्रा मार्ग स्थित भवानी एंटरप्राइजेज की पार्किंग से बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में शांति नगर निवासी भोला नाथ रविदास ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि मंगलवार को वह ड्यूटी के सिलसिले में कंपनी पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक पार्किंग क्षेत्र में खड़ी कर कार्यालय के अंदर चले गए। करीब 40 मिनट बाद लौटने पर पार्किंग से उनकी बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...