Adityapur News: औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों की होगी मरम्मत
आदित्यपुर, जुलाई 25 -- Adityapur News: आदित्यपुर। जियाडा के आदित्यपुर क्षेत्रीय कार्यालय में प्रत्येक माह के अंतिम गुरुवार को होने वाली बैठक में निर्णय लिया गया कि बरसात को देखते हुए औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत करवायी जायेगी। इसमें सड़कों के गड्ढों को भर कर उन्हें आगमन के योग्य बनाया जायेगा। इसमें पहले मुख्य मार्ग से औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर पहले काम होगा। साथ ही स्ट्रीट लाइट की भी मरम्मत करायी जायेगा और नालियों की सफायी होगी। बैठक में जियाडा के डीआरडी दिनेश रंजन, अन्य अधिकारी व उद्यमी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Adityapur News: डीसी के निर्देश पर शुरू हुआ नाली निर्माण का काम यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: सड़क और पार्क का सौंदर्यीकरण होगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.