Adityapur News: ओलंपियाड: स्वच्छता की महिला कर्मियों को सम्मानित किया
आदित्यपुर, अक्टूबर 2 -- Adityapur News: फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को कदमा स्थित ब्रह्मऋषि भवन में वॉइस ऑफ जमशेदपुर की ओर से सफाई कर्मचारी महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संयोजक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शहर की स्वच्छता में योगदान देने वाली महिला सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।अमित अग्रवाल ने कहा कि सफाई कर्मी महिलाएं समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान को सम्मान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के लक्ष्य को धरातल पर साकार करने में सफाई कर्मियों की अहम भूमिका है। कार्यक्रम में अभिमन्यु सिंह चौहान, दीपल विश्वास, सुमित श्रीवास्तव, विकास सिंह, अभिषेक दे, राकेश कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.