Adityapur News: ओथ सेरोमनी में प्रभाष व त्रिधा ने पद व गोपनीयता की ली शपथ
आदित्यपुर, अगस्त 8 -- Adityapur News: आदित्यपुर। शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल एनआइटी कैम्पस में चुने गये छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य छात्र प्रभाष पांडेय व मुख्य छात्रा त्रिधा कुमारी के साथ विभिन्न विभागों के कप्तान व उप कप्तान को मुख्य अतिथि स्कूल की पूर्व छात्रा डॉ श्वाति झा व डॉ एसके मिश्रा ने सैश व बैज प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी और उन्हें नेतृत्व का महत्व बताते हुए अन्य छात्र-छात्राओं के लिए आदर्श बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर बच्चों ने मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या रेखा कुमारी, शिक्षक, शिक्षिकाएं, गैर शिक्षकेतर कर्मचारी व बच्चे उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Adityapur News: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी का ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.