आदित्यपुर, अगस्त 22 -- Adityapur News: आदित्यपुर। एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान, आदित्यपुर में इस वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य स्वामीनारायण मंदिर की थीम पर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अनुमानित बजट करीब 50 लाख रुपये रखा गया है। आयोजन समिति के अनुसार पंडाल निर्माण पर करीब 30 लाख रुपये, आकर्षक विद्युत सज्जा पर 10 लाख रुपये तथा मां दुर्गा की प्रतिमा पर करीब 5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रधान संरक्षक मनोज सिंह, संरक्षक विमल सिंह, छोटे सिंह, विनोद सिंह और इंदर अग्रवाल हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एलएचपी में दुर्गा पूजा के लिए भूमि पूजन, समिति का गठन अध्यक्ष बबलू सिंह, उपाध्यक्ष राणा सिंह एवं भोला सिंह, सचिव नीरू सिंह, विक्की...