Adityapur News: एसपी ने किया कांड्रा थाना का औचक निरीक्षण
आदित्यपुर, अगस्त 1 -- Adityapur News: गम्हरिया। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने शुक्रवार को कांड्रा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, लंबित कांडों की स्थिति, वारंट व कुर्की के निष्पादन तथा क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। एसपी ने थाना परिसर के विभिन्न अभिलेखों का भी अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों को नियमित गश्ती बढ़ाने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा वारंटियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता बरतने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कानून-व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- लोगों से सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.