Adityapur News: एसएस प्लस टू हाई स्कूल में कौशल प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर
आदित्यपुर, सितम्बर 11 -- Adityapur News: गम्हरिया।एसएस प्लस टू हाई स्कूल में शुक्रवार को व्यावसायिक शिक्षा के तहत एक दिवसीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने हुनर, रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी तथा एंटरटेनमेंट एंड मीडिया ट्रेड के विद्यार्थियों ने भाग लिया। टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी ट्रेड के विद्यार्थियों ने वोकेशनल ट्रेनर श्वेता सिंह के मार्गदर्शन में पर्यटन और आतिथ्य सत्कार से संबंधित विभिन्न मॉडल और प्रस्तुतियां पेश कीं। वहीं, एंटरटेनमेंट एंड मीडिया ट्रेड के विद्यार्थियों ने वोकेशनल ट्रेनर तापस कुमार मंडल के नेतृत्व में मीडिया, मनोरंजन एवं कला से जुड़े प्रोजेक्ट और रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता के दौरान व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.