Adityapur News: एचएलएम ट्रॉफी का आज से आगाज, विजेता को मिलेंगे तीन लाख
आदित्यपुर, अक्टूबर 6 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। एचएलएम ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए 16 फुटबॉल टीमें मैदान में उतरेंगी। मंगलवार को तीन लाख इनामी वाली एचएलएम ट्रॉफी का आगाज होगा। विजेता टीम को तीन लाख तथा उपविजेता टीम को दो लाख का इनाम मिलेगा। चांडिल प्रखंड के धातकीडीह-भादूडीह में जनसेवा ही लक्ष्य के संस्थापक हरेलाल महतो के जन्मदिन के अवसर पर दो दिवसीय टूर्नामेंट 6 अक्तूबर से शुरू होगा। इसका शुभारंभ जमशेदपुर रैफ के कमांडेंट राजीव कुमार करेंगे। इस टूर्नामेंट में तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को एक-एक लाख रुपये तथा ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। फाइनल में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के अलावे कई अन्य मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- Adityapur News: एचएलएम ट्रॉफी पर कब्जा करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.