Adityapur News: एक चपरासी के भरोसे पीएचईडी कार्यालय, कभी भी ढह सकता है यह कार्यालय
आदित्यपुर, जुलाई 18 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल अनुमंडल के पीएचईडी कार्यालय मौत के साये में चल रहा है। गंभीर बदहाली का शिकार हो चुके पीएचईडी कार्यालय का भवन जर्जर हो चुकी है, जो बड़े हादसे को न्योता दे रही है। भवन में जगह-जगह दरारें पड़ने लगी है। पेड़ भी उगने लगे हैं। पीएचईडी जैसे महत्त्वपूर्ण विभाग होने के बावजूद चांडिल का पीएचईडी कार्यालय मात्र एक चपरासी के भरोसे चल रहा है। चपरासी के किसी काम से बाहर चले जाने से कार्यालय में ताला लटके रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि पीएचईडी कार्यालय में कभी कोई पदाधिकारी नहीं रहते हैं। जिस कारण वे लोग चपरासी को ही आवेदन देकर चले जाते है। पदाधिकारियों के नहीं रहने से लोग अपनी शिकायत नहीं कर पाते है। जबकि, पूरे अनुमंडल क्षेत्र के लिए एक सहायक अभियंता एवं तीन कनीय अभियंता पदस्थापित हैं। पदाधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.