आदित्यपुर, अगस्त 12 -- Adityapur News: चांडिल। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ने मंगलवार को सिंहभूम कॉलेज परिसर में बैंक काउंटर की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। कॉलेज कमेटी के कोषाध्यक्ष समीर कुमार महतो ने बताया कि वर्तमान में सेमेस्टर-7 का नामांकन चल रहा है। कॉलेज परिसर में बैंक काउंटर की सुविधा नहीं है। छात्रों को 4 किलोमीटर दूर नीमडीह स्थित बैंक शाखा में जाकर फीस जमा करनी पड़ती है। ऐसी स्थिति में कॉलेज परिसर में बैंक काउंटर खोलना जरूरी है। मौके पर समीर कुमार महती, राजा प्रमाणिक, सत्यजीत प्रमाणिक, अफशा परवीन, सुनीता महतो, दीपाली महतो समेत अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...