आदित्यपुर, सितम्बर 24 -- Adityapur News: उत्तमडीह में तीन दिवसीय करमा महोत्सव का बुधवार को धूमधाम से समापन हो गया। समापन के अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ करम डाली का विसर्जन किया। इससे पूर्व गांव की महिलाओं ने उत्तमडीह मैदान में पारंपरिक करमा नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद महिला-पुरुष नाचते-गाते हुए करम डाली लेकर स्वर्णरेखा नदी के सपरा घाट पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद करम डाली का विसर्जन किया गया। विसर्जन के बाद ग्रामीण पारंपरिक गीत और नृत्य करते हुए अपने-अपने घर लौटे। महोत्सव में गांव की महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरीश महतो, रोहित महतो, प्रकाश महतो, नवीन महतो, आकाश महतो, शुभम महतो, सुधीर महतो, जितेंद्र महतो, अनुज महतो और विक्रम महतो समेत गांव के सैकड़ों महिला-...