Adityapur News: ईचागढ़ में हाथी ने स्कूल समेत आठ घरों को बनाया निशाना
आदित्यपुर, अगस्त 17 -- Adityapur News: चांडिल ईचागढ़ के बरदाडीह में शनिवार की मध्यरात्रि के बाद एक जंगली हाथी ने जमकर तांडव मचाया तथा विद्यालय समेत आठ घरों को नुकसान पहुंचाया। हाथी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय के खिड़की को तोड़ दिया तथ्य हरिपद महतो, सिमंत तंतुबाई, रतिन्द्र नाथ महतो, सुषेण चंद्र महतो, हलधर महतो एवं फलारी महतो के घर को भी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान गांव के लोग दहशत में रहे। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी वनपाल कैलाश चंद्र महतो प्रभावित गांव पहुंचे तथा नुकसान का आकलन किया। रविवार को देर रात तक हाथी सापारूम के पास डेरा जमाये हुए था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.