Adityapur News: ईचागढ़ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
आदित्यपुर, अगस्त 25 -- Adityapur News: चांडिल। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के काठघोड़ा स्थित लंबा डूंगरी जंगल में 22 वर्षीय युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक चौका थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसके घरवालों ने थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जंगल में गई तथा काफी मशक्कत के बाद शव को पेड़ से उतारा। ईचागढ़ थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.