आदित्यपुर, नवम्बर 2 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दुमटांड-पातकुम सड़क मार्ग स्थित लेपाटांड के पास पिकअप वैन ने बाइक को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे बाइक में सवार तूता-दुलमीडीह के रहने वाले 23 वर्षीय मंगला महली गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप वैन मौके से फरार हो गया। बाइक सवार चौक की ओर जा रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल को ईचागढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Dumka News: रामगढ़-गुहियाजोरी मुख्य सड़क पर बाइक और पिकअप में टक्कर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...