Adityapur News: ईचागढ़ में नदी में मिला युवक का शव
आदित्यपुर, सितम्बर 1 -- Adityapur News: चांडिल। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नदीसाईं गांव स्थित करकरी नदी में रविवार की देर रात 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार की सुबह नदी में युवक का शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। सूचना मिलने के बाद पुलिस नदीसाईं पहुंची तथा मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि संभवतः युवक का शव कहीं बाहर से बहकर यहां पहुंचा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक का शव फुल गया है। यह भी पढ़ें- Amroha News: नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, सनसनी देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.