Adityapur News: ईचागढ़ में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त
आदित्यपुर, जुलाई 29 -- Adityapur News: चांडिल। ईचागढ़ थाना क्षेत्र में बालू की अवैध खनन एवं परिवहन होने की सूचना पस्त जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में खनन विभाग एवं सशस्त्र पुलिस बल ने सोमवार की देर रात ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम में संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। छापेमारी टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। टीम ने दोनों ट्रैक्टर को थाना को सुपुर्द कर दिया तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई है। छापेमारी में ईचागढ़ थाना प्रभारी वरुण यादव भी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.