आदित्यपुर, जुलाई 14 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक के पास दो बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार महिला अबला सिंह मुंडा( 40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति को हल्की चोट लगी है। घटना सोमवार की सुबह करीब 9 बजे की है। मृतक ईचागढ़ के वीरडीह की रहने वाली थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मौत का आंकड़ा पहुंचा 50 के पार: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में वर्ष 2026 में अब तक विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 51 लोगों की मौत हो चुकी है। यानी हर माह औसतन सात लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...