Adityapur News: ईचागढ़: चिप्स लदे एक हाइवा और बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त
आदित्यपुर, जुलाई 27 -- Adityapur News: चांडिल। पत्थर एवं बालू की अवैध खनन एवं परिवहन की सूचना पर जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में खनन विभाग एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम में अवैध पत्थर चिप्स लदे हाइवा एवं अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इस छापेमारी के बाद अवैध बालू करोबारियों में हड़कंप मच गया। ईचागढ़ क्षेत्र में देर रात तक छापेमारी की गई। छापेमारी में ईचागढ़ थाना प्रभारी वरुण डे एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि एनजीटी के रोक के बावजूद रात के अंधेरे में पत्थर और बालू के अवैध कारोबार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.