Adityapur News: इलाज का बकाया 47,816 रुपये माफ, मरीज को मिली अस्पताल से छुट्टी
आदित्यपुर, सितम्बर 10 -- Adityapur News: आदित्यपुर। पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंपई सोरेन की पहल पर आदित्यपुर-2 निवासी 60 वर्षीय हीराकांत झा के इलाज का बकाया 47,816 रुपये माफ कराया गया। हीराकांत झा का इलाज टीएमएच में चल रहा था। इलाज का कुल बिल 92,816 रुपये हुआ था। जिसमें परिजनों ने कुछ राशि का भुगतान कर दिया था। शेष 47,816 रुपये जमा करने में वे असमर्थ थे। परिजनों ने बकाया बिल माफ कराने के लिए भाजपा नेता सह स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मिश्रा से संपर्क किया। निरंजन मिश्रा ने मामले की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव चंचल गोस्वामी को दी। चंचल गोस्वामी ने तत्काल टीएमएच प्रबंधन से बात कर बकाया राशि माफ कराई, जिसके बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.