आदित्यपुर, नवम्बर 26 -- Adityapur News: गम्हरिया, संवाददाता। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित इफको मेटल्स एंड पाउडर्स प्राइवेट लिमिटेड परिसर में मंगलवार को देर रात प्रबंधन और मजदूरों के बीच सकारात्मक वार्ता हुई। इसमें कंपनी प्रबंधन ने मजदूरों की 11 सूत्री मांगों पर सहमति जताते हुए इन्हें 10 फरवरी तक लागू करने का आश्वासन दिया। साथ ही आंदोलन में शामिल मजदूरों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने पर भी सहमति बनी। मजदूरों की प्रमुख मांगों में नियुक्ति पत्र के आधार पर वेतन भुगतान, वर्ष 2023 के त्रिपक्षीय समझौते के तहत 1 अप्रैल 2026 तक के वीडीए एरियर का भुगतान तथा 1 अप्रैल 2026 से सरकार द्वारा निर्धारित बेसिक और वीडीए एरियर देने, श्रमिक कल्याण के तहत शुद्ध पेयजल, विश्राम कक्ष, भोजन कक्ष व साफ शौचालय की समुचित व्यवस्था तथा बंदी अवधि की मजद...