आदित्यपुर, अगस्त 23 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आरआईटी पुलिस ने आसंगी फुटबॉल मैदान के पास सुदिशा फाउंड्री प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी विनय डांगी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और मोबाइल व रुपये लूटने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में इच्छापुर निवासी प्रकाश कर्मकार उर्फ प्रकाश लोहार, बरगीडीह निवासी रोहित कर्मकार उर्फ रोहित लोहार और मंटू महतो शामिल हैं। घटना 19 अगस्त की है। पुलिस के अनुसार, रोहित कर्मकार की निशानदेही पर लूटा गया सिम लगा एक मोबाइल फोन और एक हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि प्रकाश कर्मकार और रोहित कर्मकार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के खिलाफ आरआईटी और आदित्यपुर थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की गई छापेमारी में थाना प्रभ...