आदित्यपुर, अगस्त 15 -- Adityapur News: गम्हरिया। खरकई नदी स्थित आसंगी डैम में जिला प्रशासन के निर्देश पर चेतावनी संबंधी बोर्ड लगाकर उक्त डेंजर क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया। डैम में हाल के दिनों में एनआईटी के एक छात्र की डूबने से मौत के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाई है। हादसे के बाद से ही डैम और उसके आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे थे। डीसी नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर सीओ प्रवीण कुमार ने यह कदम उठाया है। प्रशासन की ओर से लगाए गए बोर्ड के माध्यम से लोगों को डैम के उक्त क्षेत्र में नहीं जाने और सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। यह भी पढ़ें- Adityapur News: डेंजर असंगी डैम में अब प्रवेश वर्जित, प्रशासन ने लगाया चेतावनी बोर्ड खासकर युवाओं और पिकनिक मनाने पहुंचने वाले लोगों से नदी व डैम...