Adityapur News: आसंगी चेक डैम में डूबे दो किशोर, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
आदित्यपुर, जुलाई 4 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी चेक डैम में शनिवार को नहाने के दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू कराया।काफी मशक्कत के बाद एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया। उसकी पहचान आदित्यपुर एस-टाइप निवासी लव कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरे किशोर उत्सव कुमार (15), निवासी कल्पनापुरी, आदित्यपुर की तलाश समाचार लिखे जाने तक जारी थी।घटना की जानकारी मिलते ही दोनों किशोरों के परिजन घटनास्थल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी चेक डैम पर जुट गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए गोताखोरों के साथ तलाश अभियान जारी रखा।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों किशोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.