आदित्यपुर, सितम्बर 1 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 17 में आवास बोर्ड की खाली जमीन की घेराबंदी के लिए मिट्टी भरने के कारण क्षेत्र में जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है। नालियों का पानी निकलने का रास्ता बाधित होने से अब गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने सोमवार को आवास बोर्ड कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर घेराबंदी के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। पार्षद ने कहा कि आवास बोर्ड की खाली जमीन की घेराबंदी करना जरूरी है, लेकिन इसके लिए मिट्टी भरने के क्रम में क्षेत्र की नालियों का प्राकृतिक जल निकास बंद नहीं किया जाना चाहिए। जल निकासी बाधित होने से बारिश और नालियों का गंदा प...