Adityapur News: आरआईटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया
आदित्यपुर, जुलाई 20 -- Adityapur News: आदित्यपुर। जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की शाम आरआईटी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी रविकांत पराशर के नेतृत्व में विशेष वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना क्षेत्र के मार्ग संख्या-4 एवं मार्ग संख्या-32 में सघन जांच की गई। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों के कागजातों की जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Adityapur News: आरआइटी: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया पुलिस अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.