आदित्यपुर, जुलाई 9 -- Adityapur News: गम्हरिया। आरआइटी थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए अपहरण की आशंका जताई है। इस संबंध में आरआइटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया गया कि किशोरी रविवार की शाम घर से निकली, उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। पुलिस केस दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...