Adityapur News: आदित्यपुर में नेत्र जांच शिविर आयोजित, 50 से अधिक लोगों की हुई जांच
आदित्यपुर, अगस्त 23 -- Adityapur News: आदित्यपुर। नगर निगम के वार्ड-17 स्थित कलश काली मंदिर में रविवार को निजी अस्पताल और तेजस्विनी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि शिक्षाविद प्रो. केपी सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। नेत्रालय की टीम ने 50 से अधिक लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन की व्यवस्था की जानकारी भी दी गई। मौके पर जन कल्याण मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश और पार्षद नीतू शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में गाय को टंकी से सुरक्षित निकालने वाली नगर निगम रेस्क्यू टीम के सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। डॉ. अनुराग, डॉ. स्मिता पति, डॉ. पूजा कुमारी शर्मा और डॉ. कोमल कुमारी ने मरीजों की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.